रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को राफेल करार पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयानों को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि वह एक ‘भ्रमित’ व्यक्ति हैं, क्योंकि वह अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग बातें कहते हैं। राफेल करार के मुद्दे पर राहुल के बयानों के बारे में पत्रकारों की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में सीतारमण ने यह टिप्पणी की।
राहुल ने कहा है कि राफेल करार दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कारोबारी अनिल अंबानी के बीच हुआ। भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने कहा, ”आप भ्रमित न हों…राहुल गांधी भ्रमित व्यक्ति हैं। वह अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग दरों की बात करते हैं। इसके अलावा, वह अलग-अलग जगहों पर कहते रहे हैं कि हमने (सरकार ने) कई लोगों की मदद की है…कभी वह अडाणी का नाम लेते हैं तो कभी अंबानी का।”


Download Android App
Download iOS App



