चरणजीत सिंह चन्नी को राहुल और अमरिंदर ने दी बधाई, बोले- उम्मीद करता हूं कि पंजाब को सुरक्षित रख सकेंगे

Summary :

पंजाब में बड़े सियासी घटनाक्रम के बाद पार्टी विधायक दल का नया नेता चुने जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी।

पंजाब में बड़े सियासी घटनाक्रम के बाद पार्टी विधायक दल का नया नेता चुने जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह ने चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह सीमान्त राज्य पंजाब और लोगों की सुरक्षा कर सकेंगे।
अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार के मुताबिक, अमरिंदर ने कहा, ‘‘चरणजीत सिंह चन्नी को मेरी शुभकामनाएं। मैं आशा करता हूं कि वह सीमांत राज्य पंजाब को सुरक्षित और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से हमारे लोगों की रक्षा कर सकेंगे।’’ कांग्रेस की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी को रविवार को पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया और अब वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने बताया कि चन्नी को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुना गया।

साथ ही, वही, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में पार्टी विधायक दल का नया नेता चुने जाने पर चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी और कहा कि राज्य के लोगों से किये गए वादों को पूरा करना जारी रखना है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘चरणजीत सिंह चन्नी जी को नयी जिम्मेदारी को लेकर बधाई। हमें पंजाब के लोगों से किये गए वादों को लगातार पूरा करना जारी रखना है। विश्वास ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।’ चन्नी को रविवार को पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया और अब वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

Desk Team