कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि कोरोना वायरस संक्रमण से हुई मौतों के लेकर सरकार झूठ बोल रही है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी दावा किया कि सरकार ने मरने वालों के आंकड़े दबाने के लिए बहुत मेहनत की है।
राहुल गांधी ने अमेरिकी अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘आंकड़े झूठ नहीं बोलते, भारत सरकार बोलती है।’’
Numbers don’t lie… GOI does. pic.twitter.com/5YLSnaeKzK
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 26, 2021
प्रियंका ने भी इसी खबर को लेकर ट्वीट कर कहा, ‘‘ हम कभी नहीं जान पाएंगे कि कोविड से मरने वालों की वास्तविक संख्या क्या है क्योंकि सरकार ने महामारी से लड़ने से ज्यादा आंकड़े दबाने के लिए बहुत मेहनत की है।’’
We will never know the true number of COVID related deaths as the government has worked harder on suppressing this data than they did fighting the pandemic pic.twitter.com/ZaYJQlO8n5
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 26, 2021
अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों और मृतकों की संख्या आधिकारिक आंकड़े से कहीं अधिक है।


Download Android App
Download iOS App



