कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा’ अपने आखिरी दौर कश्मीर में है। और कल यानी 30 जनवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में यह यात्रा खत्म हो जाएगी। जब से ये यात्रा चल रही है तभी से राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों के मुद्दे को जोरशोर से उठाया है। और आज एक बार फिर राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों के मुद्दे को उठाकर प्रधानमंत्री मोदी को घेरा है।
वीडियो जारी कर राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी पर साधा निशाना
इस वीडियो में राहुल गांधी कश्मीरी पंडितों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। कश्मीरी पंडित भी राहुल गांधी को अपनी समस्याएं बता रहे हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए ट्विटर पर लिखा, “आज, कश्मीरी पंडित भाजपा सरकार से पूछ रहे हैं – हमारा राजनीतिक इस्तेमाल करने के अलावा आपने हमारे लिए किया ही क्या है? जवाब है, प्रधानमंत्री जी?
आज, कश्मीरी पंडित भाजपा सरकार से पूछ रहे हैं – हमारा राजनीतिक इस्तेमाल करने के अलावा आपने हमारे लिए किया ही क्या है?
जवाब है, प्रधानमंत्री जी?https://t.co/3BSs71fT2L pic.twitter.com/Tqiaz25wHX
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 29, 2023
राहुल ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर भी साधा निशाना
इससे पहले, 24 जनवरी को राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों के एक 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को कश्मीरी पंडितों से यह कहने के लिए माफी मांगनी चाहिए कि “उन्हें भीख नहीं मांगनी चाहिए।”
‘पंडित भीख नहीं मांग रहे हैं‘
राहुल गांधी ने कहा, “जब पंडितों का एक प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मिला, तो उन्होंने उनसे कहा कि ‘उन्हें भीख नहीं मांगनी चाहिए’ उपराज्यपाल, कश्मीरी पंडित भीख नहीं मांग रहे हैं, वे अपना अधिकार मांग रहे हैं। उपराज्यपाल को पंडितों से माफी मांगनी चाहिए।”
राज्य का दर्जा बहाल करने का मुद्दा
राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने का मुद्दा भी उठाया और इसे सबसे बड़ा मुद्दा करार दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि “गैर-स्थानीय लोग जम्मू और कश्मीर चला रहे हैं और इस क्षेत्र में व्यवसायों को हड़प रहे हैं।” बता दें कि पिछले साल आतंकवादियों ने अलग-अलग टारगेटिड हमलों में चार कश्मीरी पंडितों की हत्या कर दी थी, जिससे समुदाय के बीच भय और गुस्सा पैदा हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



