कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी, महंगाई और ‘नफरत के माहौल’ को लेकर शनिवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्विटर पोल के लिए लोगों के समक्ष यह सवाल रखा कि ‘भाजपा सरकार की सबसे बड़ी कमी क्या रही है?’
भाजपा सरकार की सबसे बड़ी कमी क्या रही है?
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 15, 2022
राहुल गांधी ने इसके लिए ‘बेरोजगारी, टैक्स वसूली, महंगाई, और नफरत का माहौल’ के तौर पर लोगों को चार विकल्प भी दिए। वह अक्सर बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



