कोरोना वायरस को लेकर सरकार की तैयारियों पर राहुल गांधी ने खड़े किए सवाल

Summary :

रणदीप सुरजेवाला ने इस चिकित्सक के ट्वीट का हवाला देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री जी, कोरोना वायरस से लड़ने की आपकी रणनीति में यही गलती है। चिकित्सकों एवं नर्सों को ताली नहीं, स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े उपकरणों की जरूरत है।”

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल  खड़े करते हुए केंद्र सरकार पर कोरोना वायरस के खतरे को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को पहले ही गंभीरता से लेना चाहिए था। 
राहुल ने मास्क एवं ग्लव्स की कमी से जुड़े, एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ”मुझे दुख हो रहा है क्योंकि इस स्थिति से बचा जा सकता था।” उन्होंने कहा, ” हमारे पास तैयारी का समय था। हमें इस खतरे को ज्यादा गंभीरता से लेना चाहिए था और बेहतर तैयारी कर लेनी चाहिए थी।”  


वहीं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस चिकित्सक के ट्वीट का हवाला देते हुए कहा, ”प्रधानमंत्री जी, कोरोना वायरस से लड़ने की आपकी रणनीति में यही गलती है। चिकित्सकों एवं नर्सों को ताली नहीं, स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े उपकरणों की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि सरकार को चिकित्सा कर्मियों की आवाज सुननी चाहिए।  


बता दें कि भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले बढ़कर 511 पहुंच गए है। वहीं मरने वालों का आंकड़े 10 पहुंच गया है। देश में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र का कोरोना वायरस से सबसे बुरा हाल है। राज्य में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 101 पहुंच गई। इसके साथ ही केरल में 95 केस सामने आ चुकें हैं।

Desk Team