कोरोना वायरस को लेकर CM योगी का बड़ा फैसला, यूपी के सभी जिले 27 मार्च तक लॉकडाउन

Summary :

कोरोना वायरस संकट को बढ़ते देख उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन अब 27 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये घोषणा की है।

कोरोना वायरस संकट को बढ़ते देख उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन अब 27 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये घोषणा की है। इससे पहले राज्य में 25 मार्च तक लॉकडाउन करने के आदेश थे। इस दौरान राज्य की सारी सीमाएं सील होंगी। योगी ने राज्य के लोगों से लॉकडाउन का सहयोग करने को कहा है। इसके अलावा योगी ने राज्यो में एयर, मेट्रो सब बंद रखना का आदेश दिया है। 
सीएम योगी ने आगे कहा कि घबराहट पैदा करने की आवश्यकता नहीं है। कृपया मास्क के अनावश्यक उपयोग से बचें। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर शाम उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होने बैठक के बाद कहा कि सब्जी और दवा जैसी जरूरत की चीजों को घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाये ताकि सड़कों पर भीड़ को कम किया जा सके। 

कोरोना वायरस : सोनिया गांधी ने PM मोदी को पत्र लिखकर निर्माण क्षेत्र के कामगारों की मदद का किया आग्रह

उन्होने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में कोरोना को लेकर हालात नियंत्रण में है हालांकि इसमे लोगों को सहयोग करने की जरूरत है। इस बीच अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने लाकडाउन किये जिलों के अधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुये कहा है कि दवा,खाद्य सामग्री समेत अन्य जरूरी वस्तुओं को ढोने वाले वाहनो को न रोका जाये।
 रेलवे और डाक विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग के कर्मचारियों को आवागमन की सुविधा के लिये पास की सुविधा उपलब्ध करायी जाये।गौरतलब है कि सरकार ने बरेली,वाराणसी,मेरठ,आजमगढ,पीलीभीत,मुजफ्फरनगर,सहारनपुर और लखीमपुर खीरी को लाकडाउन किया है। 

Desk Team