चीनी सेना ने सीमा से भारतीय युवक को किया अगवा, राहुल बोले-PM की बुज़दिल चुप्पी ही उनका बयान

Summary :

अरुणाचल प्रदेश में कथित तौर पर एक 17 वर्षीय किशोर का चीनी सेना द्वारा अपहरण कर लिया गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने घटना पर चिंता जाहिर करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

अरुणाचल प्रदेश में कथित तौर पर एक 17 वर्षीय किशोर का चीनी सेना द्वारा अपहरण कर लिया गया है। अरुणाचल प्रदेश के लोकसभा सांसद तापिर गाओ ने इसका दावा किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने घटना पर चिंता जाहिर करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले भारत के एक भाज्ञ विधाता का चीन ने अपहरण किया है। हम मीराम तारौन के परिवार के साथ हैं और उम्मीद नहीं छोड़गे, हार नहीं मानेंगे। प्रधानमंत्री की बुज़दिल चुप्पी ही उनका बयान है- उन्हें फर्क नहीं पड़ता।’ 
गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश से लोकसभा सांसद तापिर गाओ ने दावा किया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी-पीएलए ने राज्य में भारतीय क्षेत्र के अपर सियांग जिले से 17 वर्ष के मीराम तारौन का अपहरण कर लिया है। घटना 18 जनवरी 2022 की बताई जा रही है। अब इस मामले में सांसद ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Desk Team