कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस (कोविड-19) संकट के समय लोगों की सेवा में जुटी आशाकर्मियों, नर्सों और आंगनवाड़ी कर्मियों की तारीफ करते हुए शुक्रवार को कहा कि ये लोग सच्चे देशभक्त हैं। उन्होंने एक संदेश में कहा कि ”कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हमारी आशाकर्मी, नर्स और आंगनवाड़ी कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर साहस और समर्पण भाव से काम कर रही हैं।”
Shri @RahulGandhi‘s message to Accredited Social Health Activists (ASHA), Auxiliary Nurse & Midwives (ANMs) and Anganwadi Workers. pic.twitter.com/jLkEU8gf0m
— Congress (@INCIndia) April 10, 2020
राहुल ने कहा कि ”जरूरत की घड़ी में देश की सेवा करना सबसे बड़ी देशभक्ति है। हमारे ये सेवाकर्मी असली देशभक्त हैं जो संकट के समय लोगों को सुरक्षित रखने में लगे हुए हैं।” उनके मुताबिक ऐसे माहौल में इन सामुदायिक कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है जिसमें दुष्प्रचार और भय कोरोना वायरस से बड़ा खतरा पैदा करता है।
कोरोना वायरस: बिहार में पिछले 24 घंटे में 17 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या हुई 60
कांग्रेस नेता ने कहा कि ”मैं आशा करता हूं कि संकट खत्म होने के बाद उनकी बेमिसाल सेवाएं उनके कामकाज के हालात में व्यापक बदलाव में मुख्य भूमिका अदा करेगी।” उन्होंने कहा कि ”मैं देश की सेवा के लिए हर सेवाकर्मी को सलाम करता हूं और उनकी एवं उनके परिवार की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।”


Download Android App
Download iOS App



