राहुल गांधी ने किया ट्वीट-केंद्र सरकार कोरोना मृतकों के सही आँकड़े बताए, परिजनों को मुआवजा देने की मांग की

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के कारण जान गवाने वाले प्रत्येक परिजन को चार लाख रुपये मुआवजा देने की मांग दोहराई है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के कारण जान गवाने वाले प्रत्येक परिजन को चार लाख रुपये मुआवजा देने की मांग दोहराई है।
 राहुल ने सरकार को पीड़ितों का दुख दूर करने के लिए कदम उठाने की मांग की 
कांग्रेस नेता ने फिर आरोप लगाया कि सरकार कोरोना से मरे लोगों के आंकड़ों को छिपा रही हैं और मृतक परिजनों को मुआवजा देने से बच रही है। उन्होंने कि सरकार को पीड़ितों का दुख दूर केरने के लिए कदम उठाने की मांग की।

कांग्रेस पार्टी की दो माँग 

गांधी ने आज ट्वीट कर कहा, ‘कांग्रेस पार्टी की दो माँग हैं, कोविड मृतकों के सही आंकड़ा बताए जायें और अपने प्रियजनों को कोविड में खो चुके परिवारों को चार लाख हरजाना दिया जाए। सरकार हो तो जनता का दुख दूर करना होगा, हरजाना मिलना चाहिए।’ 

Desk Team