उत्तर प्रदेश के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है, दरअसल यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते परीक्षा की डेट आगे बढ़ाई जा रही है। उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (यूपीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा 2022 विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित करने की योजना बना रहा है। हालांकि प्री-बोर्ड परीक्षा 1 जनवरी से 10 जनवरी तक कराई जा सकती है।
बोर्ड परीक्षा के लिए 51 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन
विभाग के सूत्रों के मुताबिक इस साल हाई स्कूल और इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 51 लाख से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया है। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए 27 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है, और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए 23 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है।
विधानसभा चुनाव के चलते बढ़ाई गयी एग्जाम की डेट
पहले, बोर्ड फरवरी-मार्च में परीक्षा आयोजित करता था। हालांकि इस बार विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च में होंगे, जिसके लिए स्कूलों में पोलन स्टेशन बनाए जाएंगे और शिक्षकों की नियुक्ति पोलिंग ड्यूटी के लिए की जाएगी। चूंकि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव स्थगित नहीं किया जा सकता है, इसलिए यूपी बोर्ड विधानसभा चुनाव के बाद 2022 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा।


Download Android App
Download iOS App



