वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी आज 17 अगस्त के दिन लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर जा सकते हैं। राहुल गांधी लोकसभा चुनाव की तैयारी के साथ-साथ कारगिल हिल काउंसिल के चुनाव को लेकर भी काफी सक्रिय है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राहुल गांधी गुरुवार और शुक्रवार 2 दिन तक लद्दाख दौरे पर रहेंगे। इससे पहले उन्होंने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर और जम्मू का दौरा किया था लेकिन वह उस वक्त लद्दाख नहीं जा सके थे। अभी तक लद्दाख दौरे पर उनके किसी महत्वपूर्ण प्लान का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि वह वहां जाकर कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीतियां बनाएंगे। सितंबर के महीने में लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल का चुनाव होने वाला है जिसके लिए वो पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाले हैं। बता दें कि इस चुनाव में कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस के साथ एक बड़ा गठबंधन कर रखा है जिस कारण कांग्रेस भी इस चुनाव को लेकर काफी गतिशील नजर आ रही है।
इस साल का तीसरा विदेशी दौरा है
राहुल गांधी ने अपने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए जम्मू और कश्मीर भी पहुंचे था। उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर जम्मू और श्रीनगर जाकर वहां का दौरा किया। और इस वक्त व लद्दाख नहीं जा सके। राहुल गांधी के इस महीने ही नहीं बल्कि अगले महीने में कई सारे प्लान हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राहुल गांधी सितंबर के दूसरे हफ्ते में यूरोप की यात्रा पर जा सकते हैं इस दौरान वह तीन देश बेल्जियम नॉर्वे और फ्रांस का दौरा करेंगे। राहुल गांधी के लिए सितंबर का महीना काफी बिजी रहने वाला है जहां यूरोप जाकर यूरोपियन यूनियन सांसदों के साथ और भारतीय समुदाय के सदस्य के साथ ही वहां के यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ मिलकर उनके साथ बातचीत भी करेंगे।उनका यह दौरा इस साल का तीसरा विदेशी दौरा रहेगा।
राहुल गांधी का अमेरिका दौरा था काफी विवादित
बता दें कि मई के महीने में राहुल गांधी 10 दिनों के लिए अमेरिका दौरे पर गए थे जहां उन्होंने अमेरिका में रहकर कई भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी और अमेरिकी सांसदों से भी बातचीत की। यह वही द्वारा है जो काफी विवादों में आ गया था जहां उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को खतरे में बताया था। बता दें की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा था हर कोई जानता है कि भारतीय लोकतंत्र को दबाया जा रहा है उसे पर किस प्रकार हमला हो रहा है मैं विपक्ष का नेता हूं और विपक्ष अपनी जगह पर काम कर रहे हैं उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि भारतीय लोकतंत्र खतरे में है।


Download Android App
Download iOS App



