साल 2024 के लोकसभा इलेक्शन के लिए बीजेपी सरकार और विपक्षी दलों ने अपनी कमर कस ली है। 2024 के लोकसभा इलेक्शन का शंखनाद बज चुका है हर तरफ तैयारी का माहौल देखा जा सकता है। जहां पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर आरोपों के पुल बांधते हुए नजर आ रहे हैं, एक तरफ जहां बीजेपी एनडीए दलों के साथ अपनी ताकत दिखा रही है तो वहीं विपक्षी दल अपने नए गठबंधन इंडिया के साथ आगे बढ़ रही है
। इस बीच भारत माता को लेकर भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही इस पर युद्ध करने पर उतर आया है। बता दें कि भारत माता को लेकर बीजेपी और कांग्रेस की येो लड़ाई अगर किसी एक के हाथों में आ जाती है तो वह लोकसभा चुनाव में भारत माता के नाम का खूब इस्तेमाल करेगा।
राहुल गांधी ने शुरू किया था भारत माता शब्द का सिलसिला
दरअसल मानसून सत्र जब शुरू हुआ और जब अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई तब कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए किए कह दिया कि मणिपुर में भारत माता की हत्या हुई है। जिसको लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया। राहुल गांधी जब चर्चा पर बोलने के लिए उठे तो उन्होंने मणिपुर में हो रही है जातीय हिंसा को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा था । उन्होंने कहा कि भारत माता की मणिपुर में हत्या की गई। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने बोला कि आप देश में केरोसिन फेक रहे हैं फिर चाहे वह हरियाणा हो या फिर मणिपुर ही क्यों ना हो। राहुल गांधी ने कहा कि आप पूरे देश में भारत माता की हत्या कर रहे हैं। राहुल गांधी के इस बयान से बीजेपी तुरंत पलटवार हुआ और सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को इस बयान को लेकर जमकर घेरा। इतना ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण देते हुए राहुल गांधी के बयानों का जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि जब उन्होंने भारत माता की हत्या की बात की तो विपक्ष टेबल थपथपा रहा था।
भारत माता शब्द बना लोकसभा चुनाव के लिए हथियार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के दिन लाल किले पर अपने भाषण के दौरान भी भारत माता का जिक्र करते हुए कहा कि अमृत काल हम सभी के लिए कर्तव्य का समय है । यह मां भारती के लिए कुछ करने का समय है। पीएम मोदी ने अपनी भाषण को खत्म करते हुए आखिर में भारत माता की जय के नारे को भी बड़ी ही तेजी से लगाए। भारत माता को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच काफी राजनीति खेली जा रही है पीएम मोदी के भाषण से पहले राहुल गांधी ने टि्वटर पोस्ट पर लिखा की इस लंबे बयान में राहुल गांधी ने अपने भारत जोड़ो यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। जिसका टाइटल था भारत माता हर भारतीय की आवाज है। भारत माता पर शुरू हुई बहस और राजनीतिक रूप ले रही है जहां दोनों ही पार्टियों के बीच भारत माता शब्द का इस्तेमाल करते हुए राजनीतिक खेल-खेला जा रहा है क्योंकि देश के लगभग हर वर्ग के लोग भारत माता से भावनात्मक तौर पर जुड़े हुए हैं ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही इसका काफी फायदा उठा रहे हैं और इसे आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए एक हथियार बना रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



