कांग्रेस पार्टी चुनाव में अपनी जगह बनानें के लिए राज्यों में चुनाव का प्रचार कर रहे हैं। हालांकि राहुल गांधी अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए 10 फरवरी को श्रीनगर, अल्मोड़ा में और 11 फरवरी को गोवा में चुनाव की कमान संभालेंगे।वहीं दूसरी ओर प्रियंका गांधी 12 फरवरी को उत्तराखंड में चुनावी रैली करेंगी।
रैली को संबोधित करेंगे
कांग्रेस पार्टी के अनुसार 10 फरवरी की सुबह राहुल गांधी श्रीनगर में रैली करेंगे। उसके बाद दोपहर को अल्मोड़ा में भी एक रैली करेंगे। खासबात ये है कि एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए तीसरी बार राहुल गांधी उत्तराखंड का दौरे पर रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 10 फरवरी को उत्तराखंड में चुनावी दौरे पर जा सकते हैं।वहीं कांग्रेस महासचिव व उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी भी 12 फरवरी को उत्तराखंड में चुनाव रैली करेंगी। जानकारी के अनुसार वो ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में रैली को संबोधित करेंगी। कांग्रेस पार्टी की ओर से दोनों नेताओं के चुनावी दौरे की तैयारी की जा रही है।
न्याय योजना लागू करने का वादा
अत:, उत्तराखंड दौरे के अगले दिन राहुल गांधी 11 फरवरी को गोवा के अपने तीसरे चुनावी दौरे पर पहुचेंगे। इससे पहले राहुल गांधी 4 फरवरी को गोवा में अपने दूसरे चुनावी दौरे पर गए थे। अपने पिछले दौरे पर राहुल गांधी ने गोवा विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान सैंकलिम में वर्चुअल रैली निर्धर को संबोधित किया और गोवा में कांग्रेस की सरकार बनने पर न्याय योजना लागू करने का वादा किया। इसके अलावा रोजगार को लेकर भी उन्होंने कई बड़े वादे किए।राहुल गांधी ने गोवा में विधानसभा चुनावों के लिए टिकट बंटवारे को लेकर कहा, इस बार कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि जिन्होंने धोखा दिया है, हम उनको टिकट नहीं देने वाले हैं। इस बार हमने नए लोगों को टिकट दिया है।


Download Android App
Download iOS App



