Rahul : वायनाड में जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा मेरे पर इल्जाम लगाते हुए PM मोदी के कांप रहे थे हाथ

Summary :

संसद में बजट सत्र के दौरान चल रही कार्यवाही के दौरान बहुत से विवाद खड़े हो गए है। ऐसे ही अब राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए निशाना साधा।

संसद में बजट सत्र के दौरान चल रही कार्यवाही के दौरान बहुत से विवाद खड़े हो गए है। ऐसे ही अब राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए निशाना साधा। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा इलज़ाम लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी भसहन के दौरान कांप रहे थे। 
Rahul Gandhi ने कह दी बड़ी बात
दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र में एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। बता दें पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने कहा कि मेरा नाम गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं, वरना पीएम ने सीधे तौर पर मेरी बेइज्जती की, लेकिन उनके शब्दों को लोकसभा की कार्यवाही से नहीं हटाया गया। आगे राहुल गांधी ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि वे अपनी और पीएम मोदी की बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें। इतना हिनहि राहुल ने यहां तक कहा कि आपको बस इतना करना है कि जब मैं बोल रहा था तो मेरा चेहरा देखिए। जब वह बोल रहा था तो उसका चेहरा देखें। आगे बात राहुल कहते है कि देखो पीएम कितनी बार पानी पिटे है और पानी पीते हुए उसके हाथ कैसे कांप रहे थे और आप सब समझ जाएंगे। साथ ही साथ पीएम पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद ने जनसभा में कहा कि ‘मैंने प्रधानमंत्री से कुछ सवाल पूछे थे। 
वायनाड में जमकर बरसे राहुल गांधी
मैंने उनसे अडानी के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा। मैंने पूछा था कि अडानी इतनी तेजी से कैसे बढ़ा। पीएम ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। मेरे सवालों का उनके पास जवाब था क्योंकि वो ये जानना चाहते थे कि मुझे नेहरू क्यों नहीं कहा जाता, मुझे गांधी क्यों कहा जाता है। हो सकता है कि पीएम मोदी यह नहीं समझते हों कि भारत में आमतौर पर पिता के सरनेम का ही इस्तेमाल होता है। राहुल कहते है कि मैंने बेहद विनम्र और सम्मानजनक लहजे में बात की। मैंने किसी भी तरह की खराब भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। मैंने किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया। मैंने अभी कुछ तथ्य उठाए हैं। बता दें संसद के सत्र के दौरान पीएम मोदी ने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा था साथ ही साथ उन्होंने संसद राहुल गांधी को भी निशाना बनाया था। 

Desk Team