सोमवार का दिन महिला क्रिकेटरों के नाम रहा, जहां 87 खिलाड़ियों को पहली बार होने वाले विमेंस प्रीमियर लीग के लिए 5 अलग-अलग टीमों ने खरीदा हैं। WPL का पहला सत्र अगले महीने यानी की 4 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जिसमें आईपीएल जैसा ही रोमांच दिखने वाला हैं। वहीं कल हुए ऑक्सन में जिस खिलाड़ी के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच सबसे ज्यादा लड़ाई देखने को मिली वो थी हमारी भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना, जिनके ऊपर सबसे ज्यादा की बोली लगी और आरसीबी उन्हें अंत में 3.40 करोड़ में खरीदा। वहीं भारत महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर उम्मीद से कम खर्च होते दिखे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में 1.8 करोड़ रुपए में खरीदा।
कल के ऑक्शन में जहां स्मृति मंधाना WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी रही तो वहीं विदेशी खिलाड़ियों का भी बोलबाला रहा। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एशले गार्डनर को गुजरात जाएंट्स ने और इंग्लैंड की कप्तान नताले स्टीवर को मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ में अपनी-अपनी टीम में शामिल किया है और इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी को RCB ने 1.7 करोड़ में खरीदा हैं।सोफी एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर्स ने 1.8 करोड़ में और ओमिला केर को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ में खरीदा हैं। वहीं मारिजेन कैप को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.5 करोड़ में खरीदा हैं।
बल्लेबाजों की लिस्ट की तरफ नजर डालें तो भारत की तरफ से स्मृति मंधाना के अलावा जेमिमाह रोड्रिगेज और शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने क्रमश 2.2 करोड़ और 2 करोड़ में अपनी टीम में लिया हैं। वहीं श्वेता सेहरावत और किरण नागरे को यूपी वॉरियर्स ने क्रमश 40 और 30 लाख में खरीद कर अपनी टीम में जोड़ा है। इसके अलावा सबनैनी मेघना को गुजरात ने उनके बेस प्राइज 30 लाख में, धारा गुज्जर को मुंबई ने उनके बेस प्राइज 10 लाख में, दिशा कसत को आरसीबी ने 10 लाख में स्नेहा दिप्ती को दिल्ली ने उनके बेस प्राइज 30 लाख पर खरीदा हैं। गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर भारती की रेणुका सिंह हैं, जिन्हें आरसीबी ने 1.5 करोड़ में खरीदा हैं। इसके अलावा शबमिम इस्माइल को यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ में खरीदा हैं। वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ को भी यूपी ने उनके बेस प्राइज 40 लाख पर खरीदा हैं।
ऑलराउंडर की बात करें तो हरमनप्रीत कौर इसमें सबसे ऊपर हैं, जिसे मुंबई की टीम ने 1.8 करोड़ में खरीदा हैं। वहीं दीप्ति शर्मा को यूपी ने 2.6 करोड़ में खरीदा हैं। वहीं पूजा वस्त्राकर को मुंबई ने 1.9 करोड़ में खरीदा हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में यास्तिका भाटिया को मुंबई ने 1.5 करोड़ में और ऋचा घोष को बैंगलोर ने 1.9 करोड़ में खरीद अपनी टीम में जगह दी हैं। वहीं इस लिस्ट विदेशी खिलाड़ी बेथ मूनी को गुजरात ने 2 करोड़ में और एलिसा हर्ले को यूपी ने 70 लाख में खरीद कर अपनी टीम में जगह दी हैं।