देश में पिछले काफी दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर बना हुआ है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों जारी बढ़तरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए सोमवार को कहा कि उनके शासन में टैक्स बढ़तरी की लहरें लगातार आ रही है, जिससे महंगाई आसमान छू रही है और आम लोगों का जीना दूभर हो गया है।
गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पेट्रोल पम्प पर बिल देते समय आपको मोदी सरकार द्वारा किया गया महंगाई में विकास दिखेगा। टैक्स वसूली महामारी की लहरें लगातार आती जा रही हैं।’’
कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है।पेट्रोल पम्प पर बिल देते समय आपको मोदी सरकार द्वारा किया गया महंगाई में विकास दिखेगा।टैक्स वसूली महामारी की लहरें लगातार आती जा रही हैं।— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 7, 2021
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी टैक्स बढ़तरी को लेकर सरकार की कड़ आलोचना करते हुए ट्वीट किया, ‘‘भयंकर जनलूट – पिछले 13 महीने में पेट्रोल 25.72 रुपए, डीत्रल 23.93 रुपए प्रति लीटर महँगा हुआ। कई राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर पार हुआ। पेट्रोल-डीत्रल में रिकॉर्ड तोड़ बढ़तरी के लिए कच्चे तेल की क़मतें नहीं, मोदी सरकार द्वारा बढ़ए गए टैक्स त्रम्मिदार हैं।’’
भयंकर जनलूट – पिछले 13 महीने में पेट्रोल ₹25.72 डीज़ल ₹23.93 प्रति लीटर महँगा हुआ!कई राज्यों में ₹100 प्रति लीटर पार हुआ।पेट्रोल-डीज़ल में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी के लिए कच्चे तेल की क़ीमतें नहीं, मोदी सरकार द्वारा बढ़ाए गए टैक्स ज़िम्मेदार हैं।#PetrolDieselPriceHike pic.twitter.com/knPNV7C4S9— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 7, 2021
उधर, देश में कोविड-19 के 1,00,636 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,89,09,975 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 14,01,609 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 2,427 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,49,186 हो गई।
पिछले 45 दिन में संक्रमण से मौत के ये सबसे कम मामले सामने आए हैं। इससे पहले छह अप्रैल को 24 घंटे में संक्रमण के 96,982 नए मामले सामने आए थे। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 36,63,34,111 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,87,589 नमूनों की जांच रविवार को की गई। नमूनों के संक्रमित आने की दर 6.34 प्रतिशत है।
वहीं, पिछले 14 दिन से संक्रमण की दैनिक दर 10 प्रतिशत से कम बनी है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 6.21 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 14,01,609 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.85 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 76,190 की गिरावट आई है।


Download Android App
Download iOS App



