PM मोदी के ट्वीट पर राहुल का तंज, कहा- नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया नहीं

Summary :

पीएम मोदी के ट्वीट करने के बाद राहुल गांधी ने उनके पोस्ट के स्क्रीनशॉट को पोस्ट करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा “नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया अकाउंट्स नहीं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की रात एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स छोड़ने की बात कही। उनके इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री ले प्रशंसकों  ने उनसे सोशल मीडिया नहीं छोड़ने की अपील की। 
पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद विपक्षी के तरफ से लगातार प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी और तंज कसा जाने लगा है। राहुल गांधी ने उन्हें नसीहत दे दी और कहा “नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया अकाउंट्स नहीं।” 

पीएम मोदी के ट्वीट करने के बाद राहुल गांधी ने उनके पोस्ट के स्क्रीनशॉट को पोस्ट करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा “नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया अकाउंट्स नहीं।”

जिसके बाद राहुल गांधी के इस ट्वीट पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बिप्लब कुमार देव ने पलटवार किया। बिप्लब देव ने ट्वीट कर कहा, ‘तो क्या यही कारण है कि सोनिया गांधी का कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है? 

प्रधानमंत्री के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री जी, आपसे आग्रह है कि आप उन ट्रोल्स की फौज को यह सलाह दीजिये जो आपके नाम पर लोगों को हर सेकंड अपशब्द कहते हैं और धमकी देते हैं।’ 

वहीं पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट कर पीएम मोदी के इस कदम की सराहना की। बता दें प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा था, ” सोच रहा हूं कि इस रविवार से फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स छोड़ दूं। आप सभी को पोस्ट करता रहूंगा।” 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट से हर तरफ सनसनी फैल गई है। उन्होंने भारत में सोशल मीडिया को काफी बढ़ावा दिया है जिससे देश में लोकप्रियता बढ़ी है। प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। ट्विटर पर पीएम मोदी के 53.3 मिलियन फॉलोअर हैं जबकि डोनाल्ड ट्रंप के 73.2 मिलियन फॉलोअर हैं।

Desk Team