केरल के वायनाड से सांसद और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगााते हुए कहा कि केंद्र सरकार ‘मेड इन इंडिया’ को लेकर दोहरी जुबान में बात कर रही है।
The Usual Doublespeak. #MadeInIndia #Jumla pic.twitter.com/Lt0wybWHxS
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 22, 2021
चीन के साथ भारत का व्यापार 49 फीसदी बढ़ गया है
उन्होंने ‘मेड इन इंडिया’ को सरकार का सिर्फ एक ‘जुमला’ करार दिया। कांग्रेस नेता ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘हमेशा की तरह एक बार फिर दोहरी जुबान। मेड इन इंडिया। जुमला।’’ उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसमें कहा गया है कि चीन के साथ भारत का व्यापार 49 फीसदी बढ़ गया है।
विदेश सचिव श्रृंगला ने भारत-चीन व्यापारिक संबंधों को लेकर जाहिर की चिंता
इससे पहले, बृहस्पतिवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने भारत चीन कारोबारी संबंधों को लेकर चिंता व्यक्त की थी, जिसमें बढ़ते व्यापार असंतुलन और कारोबारी बाधाओं का मुद्दा शामिल है। उन्होंने कहा था कि चीन हमारा सबसे बड़ा पड़ोसी है। 14.7 ट्रिलियन डॉलर सकल घरेलू उत्पाद के साथ चीन की अर्थव्यवस्था दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
कोविड-19 महामारी के बीच भी चीन एकमात्र प्रमुख अर्थव्यस्था रही जिसने 2020 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की। विदेश सचिव ने यह भी कहा था कि इस साल के पहले 9 महीनों में चीन के साथ हमारा द्विपक्षीय व्यापार 90 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 49 फीसदी अधिक है।


Download Android App
Download iOS App



