Rajasthan: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से भाजपा का राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। जिसको लेकर रवनीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभार जताया। राजस्थान में कुल 10 राज्यसभा सीटें हैं। इनमें से 5 कांग्रेस के पास और 4 भाजपा के पास हैं। एक सीट फिलहाल खाली है जिसके लिए चुनाव होना है।
Highlights
- Rajasthan से राज्यसभा उम्मीदवार बने रवनीत सिंह बिट्टू
- रवनीत सिंह बिट्टू ने पीएम मोदी का जताया आभार
- राजस्थान राज्यसभा में एक सीट के लिए चुनाव
Rajasthan से राज्यसभा उम्मीदवार बने रवनीत सिंह बिट्टू
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान(Rajasthan) से भाजपा का राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में रेल राज्य मंत्री हैं। अब बीजेपी केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी। पार्टी ने उन्हें राजस्थान से उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव को लेकर 8 राज्यों से 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से प्रत्याशी बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा के उप-चुनाव हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/0TFtIv3t9c
— BJP (@BJP4India) August 20, 2024
रवनीत सिंह बिट्टू ने PM Modi का जताया आभार
उम्मीदवार बनाए जाने पर रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के सम्मानित नेतृत्व के प्रति बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकित करके मुझ पर भरोसा जताया। मैं अपने महान राष्ट्र और पार्टी को गौरवान्वित करने के लिए अथक प्रयास करने की प्रतिज्ञा करता हूं। आपके समर्थन से, मैं हमारे संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों को बनाए रखने का प्रयास करूंगा और हमारे देश की प्रगति और समृद्धि में योगदान दूंगा।
Rajasthan राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत की उम्मीद
राजस्थान(Rajasthan) विधानसभा में भाजपा की ताकत को देखते हुए पार्टी को राज्यसभा उपचुनाव में जीत की उम्मीद है। राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें से भाजपा के पास 114 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास सिर्फ 66 सदस्य हैं। वहीं छह सीटें खाली हैं। राजस्थान में कुल 10 राज्यसभा सीटें हैं। इनमें से 5 कांग्रेस के पास और 4 भाजपा के पास हैं। एक सीट फिलहाल खाली है। इस सीट के लिए चुनाव होना है। अगर भारतीय जनता पार्टी खाली सीट जीतने में कामयाब हो जाती है, तो कांग्रेस और भाजपा दोनों के पास 5-5 सीटें हो जाएंगी।
भाजपा के राज्य इकाई के नेताओं का कहना है कि रवनीत सिंह बिट्टू का नामांकन पार्टी पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा क्योंकि राजस्थान की सीमा केंद्रीय मंत्री के गृह राज्य पंजाब से लगती है।
कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू
रवनीत सिंह बिट्टू 2014 और 2019 के आम चुनावों में लुधियाना संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। इससे पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में वह आनंदपुर साहिब सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद रहे हैं। तीन बार के पूर्व कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर पंजाब के लुधियाना सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने उन्हें चुनाव में हराया था।


Download Android App
Download iOS App





