रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले को दुखद बताते हुए इसकी कड़ निंदा की है और कहा है कि यह कायराना हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। श्री सिंह ने शनिवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, ‘‘मणिपुर के चूड़चंदपुर में असम राइफल्स के काफिले पर कायराना हमला दुखद और निंदनीय है। राष्ट्र ने 46 असम राइफल्स के सीओ सहित पांच बहादुर सैनिकों को खो दिया है।
चार जवानों की मौत चार अन्य घायल
हमले में सीओ के परिवार के दो सदस्यों के भी मौत हुई है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। दोषियों को जल्द ही दंड दिया जाएगा।’’ उल्लेखनीय है कि मणिपुर में चूड़चंदपुर जिले के सेहकेन गांव के पास शनिवार को घात लगाकर किये गये उग्रवादी हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर, उनके परिवार के दो सदस्य और चार जवानों की मौत हो गई। हमले में चार अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है।
संकट की घड़ी में देश आपके साथ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट कर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी – मणिपुर के चुराचांदपुर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राष्ट्र इन वीर सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस संकट की घड़ी में सारा देश आपके साथ है।


Download Android App
Download iOS App



