रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को रायसीना हिल्स इलाके में साउथ ब्लॉक स्थित अपने मंत्रालय के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया और कामकाज के माहौल का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि सिंह कार्यालय के विभिन्न खंडों में गए और वहां स्वच्छता, कामकाज के माहौल का जायजा लिया तथा कर्मचारियों के साथ बातचीत की।

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री को जहां कहीं सुधार की जरूरत महसूस हुई, उसके लिए उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए।अधिकारियों ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव राजकुमार व मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी थे।


Download Android App
Download iOS App



