अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत के मुसलमानों की सुरक्षा पर की गई टिप्पणी की। अब इस पर पलटवार करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “ओबामा जी को ये नहीं भूलना चाहिए कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जो विश्व में रहने वाले सभी लोगों को भी परिवार का सदस्य मानता है। उनको अपने बारे में भी सोचना चाहिए कि उन्होंने कितने मुस्लिम देशों पर हमला किया है.”
राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में एक कार्यक्रम में कहा
आपको बता दें राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में एक कार्यक्रम में कहा, “अब मुस्लिम देश भी मानते हैं कि आतंकवाद अस्वीकार्य है। भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान में स्पष्ट रूप से कहा है कि संयुक्त राष्ट्र-सूचीबद्ध आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन शामिल हैं.”
रक्षा मंत्री ने आगे कहा, “इस संयुक्त बयान में ये भी कहा गया है कि पाकिस्तान को अपने क्षेत्र में होने वाली हर आतंकवादी कार्रवाई को रोकना चाहिए और अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं करने देना चाहिए। साथ ही 26/11 और पठानकोट हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.”
पीएम की अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा थी
दरअसल, बराक ओबामा ने गुरुवार (22 जून) को न्यूज़ चैनल सीएनएन से कहा था, “अगर भारत जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा नहीं करता तो इस बात की प्रबल आशंका है कि एक समय आएगा जब देश बिखरने लगेगा। राष्ट्रपति जो बाइडेन को पीएम मोदी के सामने ये मुद्दा उठाना चाहिए.” जब बराक ओबामा ने ये टिप्पणी की थी तब पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर थे। ये पीएम की अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा थी।


Download Android App
Download iOS App



