शूटिंग के दौरान Prithviraj Sukumaran के साथ हुआ बड़ा हादसा, डॉक्टर ने दी 2 महीने आराम की सलाह

Summary :

मलयालम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ‘विलायथ बुद्ध’ के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। इस घटना में एक्टर के पैर में गंभीर चोट आई है

साउथ के फेमस एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मलयालम एक्टर शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए। पृथ्वीराज अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विलायथ बुद्ध’ के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, इस दौरान वो घायल हो गए। इस घटना में एक्टर के पैर में चोट आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्सीडेंट के बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडमिड कराया गया।
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक अब पृथ्वीराज सुकुमारन के पैर की कीहोल सर्जरी होगी। ऐसे में एक्टर को ठीक होने में कुछ हफ्तों का समय लगेगा, जिसके लिए डॉक्टरों ने उन्हें कुछ हफ्तों के लिए काम से छुट्टी लेने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि तो एक्टर के साथ ये दुर्घटना सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर हुई थी। जब एक्टर ‘विलायथ बुद्ध’ की शूटिंग के दौरान केएसआरटीसी बस के अंदर एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे। 
बता दें कि आज कोच्चि के एक निजी अस्पताल में उनके पैर की कीहोल सर्जरी हुई। इस बारे में जानकारी देते हुए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक शख्स ने ट्वीट कर बताया कि, “पृथ्वीराज सुकुमारन के घुटने की सर्जरी अच्छी रही और उन्हें 2 दिनों में छुट्टी मिल जाएगी। उन्हें 1-2 महीने तक के लिए फुल बेड रेस्ट करने की सलाह दी गई है। एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में कुछ बदलाव किए जाएंगे। हालांकि, इससे सालार पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि वो पहले ही अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुके हैं।”

पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ हुई इस दुर्घटना के कारण ‘विलायथ बुद्धा’ की शूटिंग को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया है। एक्टर कुछ महीनों तक आराम करेंगे जब तक कि वो फिर से शूटिंग के लिए तैयार न हो जाएं। वर्क फ्रंट की बात करें तो पृथ्वीराज सुकुमारन बॉलीवुड की मचअवेटेड फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में विलेन के रोल में दिखेंगे। प्रभास स्टारर सालार में भी एक्टर अहम रोल में नजर आएंगे।

Desk Team