रामचरितमानस विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।बिहार के शिक्षा मंत्री ने रामचरितमानस की चौपाइयों पर सवाल उठाए थे।इसकी वजह से कई नेता और हिंदू धर्म गुरु चंद्रशेखऱ पर लगातार निशाना साध रहे है।इस बार गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि चंद्रशेखऱ को कुछ आता-जाता नहीं है। रामचरितमानस में एक भी अक्षर गलत नहीं है।
बता दें उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भयंकर राजनीति की जा रही है। बता दें कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने हाल ही में रामचरितमानस में कूड़ा-कचरा होने की बात कही।
दरअसल, चित्रकूट स्थित तुलसी पीठ के संस्थापक स्वामी रामभद्रचार्य मंगलवार को पटना पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की रामचरितमानस पर की गई विवादित टिप्पणी पर आपत्ति जताई। रामभद्राचार्य ने कहा कि जो रामचरितमानस का क, ख, ग, घ भी नहीं जानते हैं, वे ही ऐसी बात कर रहे हैं। रामचरितमानस में एक भी अक्षर गलत नहीं है। लोग उसकी व्याख्या को समझ नहीं पा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



