प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को उनके जन्मदिन की बधाई दी।उन्होंने नीतीश और स्टालिन के लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना भी की।जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) का चेहरा रहे नीतीश बुधवार को 72 साल के, जबकि द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष स्टालिन 70 साल के हो गए।दोनों प्रमुख विपक्षी नेताओं में शामिल हैं।
मोदी ने ट्वीट किया, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
Birthday greetings to Bihar CM Shri @NitishKumar Ji. I pray for his long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2023
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन जी को जन्मदिन की बधाई। उनकी लंबे उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
Birthday greetings to Tamil Nadu CM Thiru @mkstalin Ji. May he be blessed with a long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2023


Download Android App
Download iOS App



