भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी-20 वर्ल्ड कप का मैच होना है। दुनियाभर के लोगों की इस मुकाबले पर नजरें रहेंगी। लेकिन भारत का एक हिस्सा ऐसा है, जो इस मुकाबले के खिलाफ है। योग गुरु बाबा रामदेव ने भी इस मैच के खिलाफ अपना रुख जाहिर किया। उन्होंने इस मुकाबले को राष्ट्रहित और राष्ट्रधर्म के खिलाफ बताया है। इसके साथ ही उनका कहना है कि आतंकवाद और क्रिकेट एक साथ नहीं चल सकता।
भारत-पाक ने बीच होने वाले मुकाबले को लेकर नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए रामदेव ने भारत और पाकिस्तान का मैच राष्ट्रहित और राष्ट्रधर्म के खिलाफ है, क्योंकि आतंक का खेल और क्रिकेट का खेल एक साथ नहीं खेला जा सकता है।
इस दिलचस्प मुकाबले को लेकर दोनों देशों की टीम के प्रशंसक अपनी-अपनी टीम की जीत के लिए दुआ और प्रार्थना करने लग गए हैं। टी20 का यह मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। आखिरी बार 2019 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले महामुकाबले पर सारी दुनिया की नजर होगी। भारत पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में कभी भी नहीं हारा है। आखिरी बार दोनों टीमें 2019 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भिड़ी थीं। जहां भारत ने पाक को तगड़ी मात दी थी।


Download Android App
Download iOS App



