15 से 18 साल के बच्चे कोविन ऐप पर 1 जनवरी से कोरोना टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। देश में 3 जनवरी यानी रजिस्ट्रेशन शुरू होने के दो दिन बाद टीकाकरण अभियान का नए चरण की शुरुआत हुई है। सोमवार को एक शीर्ष अधिकारी ने दी।
15 से 18 साल के बच्चों का ही होगा टीकाकरण
आपने कई रिपोर्ट देखी होगी। जिसमें बताया गया होगा कि, ड्रग्स कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों पर इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। लेकिन फिलहाल सरकार ने केवल 15 से 18 साल तक के बच्चों का ही वैक्सीनेशन शुरू करने का फैसला किया है।
आईडी में यूज होगा ये डॉक्यूमेंट
15 से 18 साल के बच्चों को कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अपना आधार कार्ड का नंबर देना होगा। अगर आपके पास आधार नहीं है तो 10वीं क्लास का आईडी कार्ड भी इसमें यूज किया जा सकता है।
15 से 18 साल के देशभर में 10 करोड़ बच्चे
सरकार के ऑफिशियल आंकड़ो के अनुसार देशभर में करीब 10 करोड़ बच्चे 15-18 साल की उम्र के है। जिनको सरकार जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करना चाहती है। क्योंकि हाल ही में पूरी दुनिया में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का खतरा बढ़ गया है। जिसके चलते सरकार बच्चों का भी जल्द वैक्सीनेशन करना चाहती है।
30 से ज्यादा देशों में बच्चों को लगाई गई वैक्सीन
दुनियाभर के देशों के आंकड़ों की बात करें तो 30 से ज्यादा देश अलग-अलग शर्त के साथ बच्चों को वैक्सीन दे रहे हैं। क्यूबा में 2 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। तो वहीं साउथ कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस में 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



