15 से 18 साल के बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच, वैक्सीनेशन के लिए आज से शुरू रजिस्ट्रेशन

Summary :

15-18 साल के बच्चे आज से कोविन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

देश में नए साल के आगाज़ के साथ ही कोरोना से लड़ाई की नई शुरुआत हो चुकी है। बच्चों को कोरोना से सुरक्षा के तहत आज से टीकाकरण के लिए उनका रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। 15-18 साल के बच्चे आज से कोविन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, बच्चे सुरक्षित, तो देश का भविष्य सुरक्षित! नववर्ष के अवसर पर आज से 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के #COVID19 टीकाकरण हेतु COWIN पोर्टल पर रेजिस्ट्रेशन शुरू किए जा रहें है। मेरा परिजनों से आग्रह है की पात्र बच्चों के टीकाकरण हेतु उनका रेजिस्ट्रेशन करें। 


बच्चों का टीकाकरण शुरू होने के एक सप्ताह बाद 10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मचारी, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को कोरोना की बोस्टर डोज़ मिलना शुरू हो जाएगी। देश में इस समय कोरोना वायरस एक मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी हो रही है। 

Desk Team