जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए।मंदिर के अधिकारियों ने कहा कि भगदड़ तब हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिना अनुमति पर्ची के माता वैष्णो देवी भवन में प्रवेश कर गए।
मोदी कर रहे है राहत और बचाव अभियान की निगरानी
उन्होंने कहा,”नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। भगदड़ आज तड़के करीब 2.45 बजे हुई।”अधिकारियों ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से राहत और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।’

वैष्णोदेवी मंदिर में हुई भगदड़ की दुर्घटना दुखद है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुर्घटना पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि माता वैष्णोदेवी मंदिर में हुई भगदड़ की दुर्घटना दुखद है।मृतकों के परिवारजनों को मेरी शोक संवेदनाएँ। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है। वैष्णो देवी हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिये गये हैं।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर बताया कि मैं तुरंत माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंच रहा हूं। मैं वहां प्रशासन से हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी लूंगा।

मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह जानकर बहुत दुख हुआ कि माता वैष्णो देवी भवन में एक दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ ने भक्तों की जान ले ली। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

इस हादसे में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ के दौरान मरने वालों के प्रति दुख जताया। माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ की दुर्घटना का दुखद समाचार मिला। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं।घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए माता से प्रार्थना करती हूं।

अधिकारियों ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अधिकारियों ने शनिवार को माता वैष्णो देवी तीर्थ के भक्तों के परिवारों और दोस्तों के लिए हेल्पलाइन नंबर की घोषणा की है, जहां भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए।
हेल्पलाइन नंबर हैं:
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड हेल्पलाइन नंबर: 01991-234804, 01991-234053
अन्य हेल्पलाइन नंबर:
पीसीआर कटरा 01991232010/9419145182
पीसीआर रियासी 0199145076/9622856295
डीसी कार्यालय रियासी नियंत्रण कक्ष
01991245763/9419839557।
पीएमओ ने भगदड़ में जान गंवाने वाले परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की है।