कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा का आज 11 वां दिन है। उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनायक दामोदर सावरकर द्वारा अंग्रेजी सरकार को लिखी चिट्ठी दिखाते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजों से माफी मांगी थी और उनसे कहा था सर मैं आपका नौकर रहना चाहता हूं। राहुल गांधी के इस बयान से सावरकर के पोते रंजीत सावरकर भड़क गए।उन्होंने राहुल गांधी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी। बता दें राहुल गांधी ने कहा कि सर मैं आपका नौकर रहना चाहता हूं। मैने नहीं लिखा सावरकर जी ने अंग्रेजों को लिखा था। गांधी, नेहरू, पटेल भी जेल में गए. उन्होंने माफी नहीं मांगी। लेकिन सावरकर ने माफी मांग ली। रणजीत सावरकर ने कहा कि देशद्रोह सावरकर ने नहीं, नेहरू ने किया और पत्र दिखाने पर ही आऊं तो यह भी दिखाया जा सकता है कि गांधी जी ने भी माफी मांगी थी। उस वक्त शिष्टाचार के नाते इस तरह का पत्र लिखे जाने का रिवाज था। रणजीत सावरकर ने कहा कि ब्रिटिश सरकार से पेंशन लेने का कहीं कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि 1921 में नेहरू जी ने जनता से टैक्स ना भरने का आह्वान किया था।जेल होने के बाद खुद टैक्स भर दिया। ऐसे कई उदाहरण है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा नहीं भारत तोड़ो यात्रा कर रहे हैं। सावरकर से जुड़े इस विवाद से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है।
भारत जोड़ो यात्रा पर उठे सवाल
सावरकर को लेकर हो रही राजनीति के बीच भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठ रहे हैं कि ये यात्रा भारत जोड़ने के अलावा भारत तोड़ने का काम किया जा रहा है ये बयान महाराष्ट्र के नेता ने दिया है। सावरकर को लेकर राजनीति लगातार गरम होती जा रही है।
सावरकर पर दिये बयान पर पलटवार करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे रणजीत सावरकर
Summary :
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा का आज 11 वां दिन है। उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनायक दामोदर सावरकर द्वारा अंग्रेजी सरकार को लिखी चिट्ठी दिखाते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजों से माफी मांगी थी और उनसे कहा था सर मैं आपका नौकर रहना चाहता हूं। राहुल गांधी के इस बयान से सावरकर के पोते रंजीत सावरकर भड़क गए।उन्होंने राहुल गांधी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी।


Download Android App
Download iOS App



