रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के चलते भारत अपने निर्यात पर पड़ने वाले असर को लेकर कहीं अधिक चिंतित है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कारोबारियों से बातचीत करते हुए रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते निर्यात पर पड़ने प्रभाव पर चिंता जाहिर की।
वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा कि केंद्र स्थिति पर नजर रखे हुए है और इस मुद्दे का ‘‘पूर्ण आकलन’’ करने के लिए मंत्रालयों के बीच चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन में स्थिति और भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थिति जैसे बड़े मुद्दे हैं। ये व्यापक रूप से खुले हुए हैं और मैंने विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्तियों और प्रेस समीक्षा पढ़ी है।’’
रूस-यूक्रेन संकट पर CM ममता ने PM मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक बुलाने का किया आग्रह
सीतारमण ने रूस और युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारत के आयात-निर्यात को लेकर चिंता जताते हुए कहा, ‘‘ जहां तक यूक्रेन से होने वाले तात्कालिक आयात और उतने ही अहम निर्यात पर पड़ने वाले असर का सवाल है, तो हम वहां से आने वाली खबरों से चिंतित हैं। लेकिन मैं इससे भी कहीं अधिक चिंतित अपने निर्यातकों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर हूं, जो खासतौर पर कृषि क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



