कांग्रेस विधायक का वीडियो ट्वीट कर संबित पात्रा ने राहुल से पूछे सवाल, सोनिया गांधी पर साधा निशाना

Summary :

वीडियो में लॉकडाउन के बीच गरीबों को राशन वितरित किया जा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स एक महिला से पूछ रहा है कि कौन अच्छा है। मोदी या अशोक गहलोत।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को एक वीडियो ट्वीट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी से सवाल किए हैं। वीडियो में लॉकडाउन के बीच गरीबों को राशन वितरित किया जा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स एक महिला से पूछ रहा है कि कौन अच्छा है। मोदी या अशोक गहलोत।
इस वीडियो को ट्वीट करते हुए पात्रा ने राहुल गांधी से पूछा, प्रिय राहुल गांधी जी, 2 दिन पहले आपने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा था कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए क्या रणनीति है! क्या ये आपके चीफ मंत्रियों के निर्देश हैं कि उन लोगों को ही राशन वितरित किया जाएगा जो मोदी से नफरत करते हैं? कोरोना महामारी का प्रबंधन करने के लिए एक शर्मनाक रणनीति क्या है?


वहीं उन्होंने सोनिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, सोनिया जी, ये क्वेश्चन  पेपर आप ने सेट किया है कांग्रेस शासित राज्यों के लिए? राशन देते समय पूछा जाता है की बोलो मोदी अच्छा है या अशोक गहलोत? और अगर बूढ़ी माँ मोदी का नाम लेती है तो उससे राशन वापस लिया जाता है। आप के विधायकों को शर्म आनी चाहिए इस अमानवीय व्यवहार के लिए।


बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखने जाने वाला व्यक्ति कांग्रेस नेता है। हालांकि इसका दावा नहीं किया गया है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति कांग्रेस से सम्बंधित है या नहीं।

Desk Team