कांग्रेस ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर कर नए राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया। कांग्रेस ने आरएसएस (RSS) की ड्रेस में आग लगी तस्वीर शेयर की जिसपर भारतीय जनता पार्टी (BJP) बुरी तरह भड़क गई है। बीजेपी ने कांग्रेस से इस तस्वीर को सोशल मीडिया से हटाने की मांग करते हुए तीखा पलटवार किया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिखाते हुए कहा, ये तस्वीर BJP और RSS को प्रतिनिधित्व करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया और उसमें आग जलते हुए दिखाया है। कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए ये ट्वीट किया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा,आग लगाओ यात्रा है। ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस प्रकार की तस्वीर ट्वीट की हो।
उन्होंने कहा कि ये तस्वीर ट्वीट कर राहुल गांधी क्या आप इस देश में हिंसा चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि लोग एक दूसरे को जला दें? ये ‘भारत जोड़ो आंदोलन’ नहीं बल्कि ‘भारत तोड़ो’ और ‘आग जलाओ आंदोलन’ है। कांग्रेस को तुरंत इस तस्वीर को हटाना चाहिए।
दरअसल, कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट से जारी पोस्ट में बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त करना और बीजेपी-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करना। कदम दर कदम हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे।’
कांग्रेस ने पोस्ट की RSS की ड्रेस में आग लगी तस्वीर, भड़की BJP ने किया तीखा वार
गौरतलब है कि ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के आरंभ से ही कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर भी दोनों दलों की लड़ाई दिलचस्प हो गई। हाल ही में बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की टीशर्ट को लेकर हमला बोला तो अब कांग्रेस ने इस तस्वीर से नया विवाद खड़ा कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



