भारतीय जनता पार्टी के नेता संबित पात्रा ने मंगलवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान हिजाब पहने एक लड़की के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर साझा की और उन पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस ने पटलवार करते हुए पात्रा की टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की।
हिजाब पहने लड़की के साथ गांधी की तस्वीर साझा करते हुए पात्रा ने ट्वीट किया, “जब धार्मिक आधार पर वोट का ‘हिसाब’ किया जाता है …तब वो तुष्टिकरण कहलाता है।”
कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पात्रा के ट्वीट को टैग करते हुए उनपर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने एक छोटी बच्ची को भी नहीं बख्शा।
उन्होंने कहा, “यात्रा में अपार जनसमूह देख कर बौखलाना एक बात है – पर नफ़रत में इस तरह अंधा होना। आप बहुत घटिया हो।”
कांग्रेस के प्रभारी महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने श्रीनेत के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “घटिया से भी ज्यादा घटिया।”


Download Android App
Download iOS App



