गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (10 जून) को महाराष्ट्र नांदेड़ का दौरा किया और एक सभा संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। अब शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने उनके भाषण पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ये बीजेपी का महासंपर्क अभियान कम और उद्धव ठाकरे की आलोचना का कार्यक्रम लग रहा था।
जात और धर्म पर किसी को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए
उन्होंने कहा, “अमित शाह को देश के कानून ब्यवस्था पर बात करना चाहिए. महाराष्ट्र में दंगें के हालात हैं इस पर अमित शाह को बोलना चाहिए। जात और धर्म पर किसी को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए। राज्य की जनता को ठाकरे परिवार पर भरोसा है। शिवसेना को बीजेपी ने धोखा दिया था। ”इसके अलावा, उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “नांदेड़ में गृह मंत्री अमित शाह का भाषण सुनिए. यह अजीब है। मेरा एक सवाल है। क्या यह बीजेपी का महासंपर्क अभियान था या शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की आलोचना के लिए विशेष आयोजन। अमित भाई के 20 मिनट के भाषण में उद्धव जी पर 7 मिनट। यानी मातोश्री का खौफ अभी भी बरकरार है। ”

संजय राउत ने कहा, “शिवसेना टूट गई
संजय राउत ने कहा, “शिवसेना टूट गई। नाम और धनुष बाण ने देशद्रोही जमात को झूठा साबित कर दिया. हालांकि मन में ठाकरे और शिवसेना का डर बना हुआ है, ये डर अच्छा है. बीजेपी को उद्धव ठाकरे से पूछे गए सवाल पर विचार करना चाहिए लेकिन उन्होंने अपने बनाए जाल में खुद को फंसा लिया.. इतना घबरा गए हैं।
पूछे गए कई सवाल
अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को निशाने पर लेते हुए कहा था, “उद्धव जी हमने ट्रिपल तलाक हटाया. उससे आप सहमत हो या नहीं? जो राम मंदिर बन रहा है उससे आप सहमत हो या नहीं? आप ये भी स्पष्ट कर दो कि आप कोमन सिविल कोड चाहते हो या नहीं?”उन्होंने आगे कहा, “आप बताएं मुस्लिम आरक्षण होना चाहिए या नहीं होना चाहिए? कर्नाटक में आपके सहयोगी वीर सावरकर को इतिहास की पुस्तकों से हटाना चाहते हैं, क्या आप उससे सहमत हो? उद्धव जी, आप दो नावों पर पैर नहीं रख सकते। इन सभी बिंदुओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दीजिए, आपकी पोल खुद खुल जाएगी। ”


Download Android App
Download iOS App



