Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Chhath से पहले इटावा में दूसरा ट्रेन हादसा,19 यात्री घायल

Summary :

उत्तर प्रदेश के इटावा में पिछले 12 घंटे में दूसरा ट्रेन हादसा हो गया है। बता दें नई दिल्ली से दरभंगा जा रही हमसफर एक्सप्रेस के बाद आज सुबह तड़के इटावा में ही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस की भी एक बोगी में आग लग गई है। ये आग पैंट्री कार के बगल वाली एस-6 बोगी में लगी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई है। इस हादसे में 19 यात्रियों के घायल होने की खबर हैं। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार सुबह दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की एस-6 बोगी में आग लग गई। 12 घंटों में दूसरी ट्रेन में…

उत्तर प्रदेश के इटावा में पिछले 12 घंटे में दूसरा ट्रेन हादसा हो गया है। बता दें नई दिल्ली से दरभंगा जा रही हमसफर एक्सप्रेस के बाद आज सुबह तड़के इटावा में ही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस की भी एक बोगी में आग लग गई है। ये आग पैंट्री कार के बगल वाली एस-6 बोगी में लगी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई है। इस हादसे में 19 यात्रियों के घायल होने की खबर हैं।

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार सुबह दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की एस-6 बोगी में आग लग गई। 12 घंटों में दूसरी ट्रेन में आग की खबर से हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए चीखने-चिल्लाने लगे। इस हादसे में 19 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से 11 यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया और आठ यात्रियों को भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में भेजा गया है।
कुछ लोगों को बर्निंग है और एक यात्री को चोट लगी
आपको बता दें वैशाली एक्सप्रेस में लगी आग के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के पैंट्री कार के बगल वाली बोगी में आग थी। जिसमें 19 लोग घायल हैं. इनमें से ग्यारह लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। जिन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आठ लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं. इनमें कुछ लोगों को बर्निंग है और एक यात्री को चोट लगी है। आग के कारणों को पता नहीं चल पाया है।
इससे पहले पहले भी हुआ था हादसा
दरअसल, इससे पहले बुधवार शाम को नई दिल्ली से दरभंगा जा रही दरभंगा एक्सप्रेस की तीन बोगियों में आग लग गई थी, इस हादसे में भी आठ यात्री घायल हो गए, सभी की हालत खतरे से बाहर है। डीएम अवनीश राय के मुताबिक किसी को गंभीर चोट नहीं है। ट्रेन से तीनों जली हुई बोगियों को हटाकर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया है। ट्रेन में आग कैसे लगी रेलवे इसकी जांच कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner