वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक और इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) के पूर्व निदेशक अरुण कुमार भादुड़ी का चेन्नई के पास कलपक्कम में बुधवार को निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। आईजीसीएआर के एक सूत्र ने बताया, “डॉ भादुड़ी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।”
भादुडी को सेवानिवृत होने के बाद से राजा रमन्ना फेलोशिप दी गई
भादुड़ी ने ‘फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों’ पर अनुसंधान किया था और वह जुलाई 2016 से अगस्त 2021 तक आईजीसीएआर के निदेशक रहे। उन्हें सेवानिवृत्त होने के बाद राजा रमन्ना फेलोशिप दी गई थी।
भादुड़ी का जन्म 28 अगस्त 1959 को हुआ था और उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर से धात्विक अभियांत्रिकी में 1983 में बीटेक और 1992 में पीएचडी की डिग्री हासिल की थी।


Download Android App
Download iOS App



