भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर देर शाम यहां उनके हवाईअड्डा जाते वक्त जानलेवा हमला हुआ है, जिसकी वे निंदा करते हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने देर रात वीडियो के माध्यम से बयान जारी कर कहा कि वे इस घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हैं। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति समाप्त हो चुकी है। अराजकता का राज है। आम व्यक्ति तो छोड़रए, एक पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला किया गया।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब वे दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट जा रहे थे, तब रास्ते में उनकी गाड़ रोकने की कोशिश की गयी। पत्थर बरसाए गए। गाड़ पर चढने का प्रयास किया गया। चालक ने बमुश्किल गाड़ को सुरक्षित निकाला। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब श्री सिंधिया के साथ ऐसा हो सकता है, तो बाकी लोगों के साथ क्या होगा। स्थिति भयावह है।
शिवराज सिंह चौहानने कहा कि ‘क्या ऐसी सरकार जो बहुमत खो चुकी है, बौखलाहट में ऐसे हमले करवा रही है।’वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि वे इस घटना की निंदा करते हैं और इस संपूर्ण मामले में जांच की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि हमला करने के मामले में जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ कड़ कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर छोड़ नहीं जाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



