Shubman Gill Virat को Copy कर रहे हैं, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने किया Gill को Criticize

Summary :

ENG vs IND मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में सबकी निगाहें Shubman Gill पर होंगी। यह मुकाबला Anderson–Tendulkar Trophy का चौथा टेस्ट है, और भारत के लिए यह मैच सीरीज में बने रहने के लिए बेहद जरूरी है। पहले टेस्ट में Leeds में हारने के बाद टीम इंडिया ने बर्मिंघम में शानदार वापसी की, जहां कप्तान Shubman Gill ने दोहरा शतक और फिर एक शतक जड़कर सबको चौंका दिया। लेकिन तीसरे टेस्ट में लॉर्ड्स पर टीम 22 रन से हार गई। इस मैच के दौरान एक और चीज़ सुर्खियों में रही—गिल का आक्रामक रिएक्शन जब ज़ैक क्रॉली और…

ENG vs IND मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में सबकी निगाहें Shubman Gill पर होंगी। यह मुकाबला Anderson–Tendulkar Trophy का चौथा टेस्ट है, और भारत के लिए यह मैच सीरीज में बने रहने के लिए बेहद जरूरी है। पहले टेस्ट में Leeds में हारने के बाद टीम इंडिया ने बर्मिंघम में शानदार वापसी की, जहां कप्तान Shubman Gill ने दोहरा शतक और फिर एक शतक जड़कर सबको चौंका दिया। लेकिन तीसरे टेस्ट में लॉर्ड्स पर टीम 22 रन से हार गई। इस मैच के दौरान एक और चीज़ सुर्खियों में रही—गिल का आक्रामक रिएक्शन जब ज़ैक क्रॉली और बेन डकेट तीसरे दिन समय बर्बाद कर रहे थे।पूर्व भारतीय क्रिकेटर Manoj Tiwary ने गिल के इस व्यवहार की आलोचना की है। उनका कहना है कि गिल, Virat Kohli की तरह बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह उनके खेल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। विराट कोहली अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते थे, लेकिन गिल की शांत और संयमित छवि रही है।

Shubman के Aggression पर Manoj Tiwary ने उठाए सवाल

Manoj Tiwary ने एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे नहीं लगता कि गिल को Virat Kohli  जैसा बनने की ज़रूरत है। गिल एक अलग तरह के खिलाड़ी हैं, और उन्हें अपने स्टाइल में ही कप्तानी करनी चाहिए। आईपीएल में कप्तानी करने के बाद से उनका रवैया बदला है। वह अब ज्यादा आक्रामक दिखते हैं, और अंपायर्स से लगातार बहस करते हैं, जो पहले उनके व्यवहार में नहीं था।”Manoj Tiwary का मानना है कि कप्तानी का मतलब यह नहीं कि हर समय गुस्से में रहो या हर चीज़ का जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा, “आक्रामकता कई तरीकों से दिखाई जा सकती है। मैच जीतकर भी आप बता सकते हैं कि आप कितने मजबूत कप्तान हैं। जरूरी नहीं कि आप हर बात का जवाब मैदान पर शब्दों से दें।”

Shubman की कप्तानी पर Manoj Tiwary की आलोचना

एक और मुद्दा जो उन्होंने उठाया, वह था खिलाड़ियों की भाषा। Manoj Tiwary ने कहा कि स्टंप माइक के पास जो बातें रिकॉर्ड होती हैं, उनमें गलत शब्द सुनाई देते हैं, जो भारतीय क्रिकेट टीम की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगली पीढ़ी इन खिलाड़ियों को देखकर सीखती है, इसलिए खिलाड़ियों को ज्यादा जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।यह टेस्ट सीरीज Shubman Gill के लिए पहली है बतौर टेस्ट कप्तान। रोहित शर्मा के रिटायर होने के बाद उन्हें टीम की कमान सौंपी गई है। अब देखना होगा कि वे चौथे टेस्ट में टीम को जीत दिलाकर आलोचकों का जवाब अपने खेल से दे पाते हैं या नहीं।

 

Also Read:  WCL 2025 में IND vs PAK मैच रद्द, Shahid Afridi का फूटा गुस्सा, बोले- “हमें क्यों बुलाया गया था?

Anjali Maikhuri