Earthquake: हरियाणा के फरीदाबाद में लगे भूकंप के झटके, 3.2 रही तीव्रता

Summary :

Earthquake: हरियाणा की धरती एक बार भूकंप के झटकों से कांप उठी है। हरियाणा के फरीदाबाद में सुबह 6 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। रिएक्टर स्केल पर भकूंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। बता दें कि हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से भूकंप के झटके महसूस हो रहे है। इससे पहले हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता दर्ज की गई थी। EQ of M: 3.2, On: 22/07/2025 06:00:28 IST, Lat: 28.29 N, Long: 77.21 E, Depth: 5 Km, Location: Faridabad, Haryana. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0…

Earthquake: हरियाणा की धरती एक बार भूकंप के झटकों से कांप उठी है। हरियाणा के फरीदाबाद में सुबह 6 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। रिएक्टर स्केल पर भकूंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। बता दें कि हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से भूकंप के झटके महसूस हो रहे है। इससे पहले हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता दर्ज की गई थी।

फरीदाबाद में आया भूकंप

हरियाणा के फरीदाबाद में भूकंप के झटके महसूस हुए है। बता दें कि तीव्रता कम होने के कारण किसी भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन बार बार भूकंप के झटकों से हरियाणा की धऱती का कांपनी चिंता का विषय बन गया है। आज सुबह भूकंप 5KM की गहराई पर आया है।

रोहतक बन रहा केंद्र

हरियाणा की धरती भूकंप के झटकों से कई बार कांप उठी है। बता दें कि 10 जुलाई से अब तक रोहतक के 40 किलोमीटर के क्षेत्र में 2.5 से अधिक तीव्रता से चार भूकंप के झटके लगे है। विशेषज्ञ ने इन भूकंप के झटकों को दिल्ली-एनसीआर, रोहतक और झज्जर सहित आसपास के क्षेत्रों के धरती के नीचे फैली भूगर्भीय रेखाओं के साथ जोड़ रहे है। इसलिए भूकंप वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ये बढ़ते टेक्टोनिक तनाव के संकेत हैं।

ALSO READ: Haryana: रोहतक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता दर्ज

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।