सीतारमण की पहल- रेहड़ी पटरी वालों और छोटे उद्यमियों को 2,500 करोड़ रुपये के कर्ज बांटे

Summary :

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को यहां रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे उद्यमियों और पशुपालकों को 2,500 करोड़ रुपये के कर्ज बांटे। उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी मौजूद थे।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को यहां रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे उद्यमियों और पशुपालकों को 2,500 करोड़ रुपये के कर्ज बांटे। उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी मौजूद थे।
Finance Minister Nirmala Sitharaman said this about the triad of Jan  Dhan-Aadhaar-Mobile - Business News India - जनधन-आधार-मोबाइल की तिगड़ी को  लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कही यह बात
ये कर्ज प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना और पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं के तहत वितरित किए गए। सीतारमण ने यहां दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत कर्ज की गारंटी खुद प्रधानमंत्री ने दी है, इसलिए किसी को भी गारंटी के लिए कोई दस्तावेज पेश करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को कम-से-कम 68 करोड़ रुपये के ऋण दिए जा रहे हैं। कई अन्य लोगों को विभिन्न व्यवसाय और कृषि उद्देश्यों के लिए भी कर्ज दिए जा रहे हैं।
Nirmala Sitharaman To Meet CMs And State FMs On Monday To Discuss About  Investment And Economy Growth | Nirmala Sitharaman कल करेंगी मुख्यमंत्रियों  के साथ बैठक, निवेश और कारोबार को लेकर होगी
वित्त मंत्री ने महिलाओं से अपने क्षेत्रों में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने और अपने गांवों में भंडारण और प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए बैंकों से कर्ज लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर स्थानीय सांसद बिड़ला ने रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे उद्यमियों और पशुपालकों से काम बढ़ाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत कर्ज लेने की अपील की। उन्होंने कहा, हम एक नया आर्थिक तंत्र बनाना चाहते हैं और सबसे गरीब लोगों को सबसे मजबूत बनाना चाहते हैं।

Desk Team