बेटी की शादी में लगाए स्मृति ईरानी ने ठुमके, देखें तस्वीरे

Summary :

यूनियन मिनिस्टर स्मृति ईरानी की बेटी की शादी इन दिनों चर्चाओं में है । जहाँ बेटी की शादी पर इस स्मृति ईरानी की हुई नज़र आए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान में हाईप्रोफ़ाइल शादी की गई यूनियन मिनिस्टर स्मृति ईरानी की बेटी शिया ने ईरानी ने एडवोकेट अर्जुन भल्ला के साथ शादी रचाई और इस शादी में यूनियन मिनिस्टर जमकर थिरकते हुए नज़र आईं। और थिरकने की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।

शैनेल ईरानी का विवाह 16वीं सदी के खिमसर किले में हुआ
शैनेल ईरानी का विवाह समारोह बुधवार और बृहस्पतिवार को जोधपुर के निकट नागौर जिले में स्थित 16वीं सदी के खिमसर किले में हुआ, जिसमें परिवार के सदस्य व करीबी मित्र शामिल हुए ।  शादी समारोह बुधवार को ‘मेहंदी’ और हल्दी लगाने जैसी रस्मों के साथ शुरू हुआ और रात के खाने के साथ संगीत और नृत्य कार्यक्रम के साथ समाप्त हुआ।  
स्मृति ईरानी बुधवार सुबह पहुंची थीं जोधपुर 
दुल्हन और उनके पिता जुबीन ईरानी मंगलवार को ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे जबकि संसद का सत्र होने के कारण उनकी मां स्मृति ईरानी बुधवार सुबह जोधपुर पहुंची और वहां से सड़क मार्ग से नागौर पहुंचीं.बालू के टीलों से घिरा खिमसर किला अब प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके गजेंद्र सिंह खिमसर का धरोहर होटल है।  इससे पहले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने मंगलवार को राजस्थान के जैसलमेर में एक निजी समारोह में शादी की थी।   दोनों ने अपने परिवार के सदस्यों और बेहद करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी ।
  
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जमकर किया डांस  
खिमसर किले के एक अधिकारी ने कहा कि शादी के कार्यक्रमों को लेकर किले में सभी इंतजाम कर लिए गए थे।  यहां आए मेहमानों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए पूरी मेहनत की गई।  शैनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला ने 2021 में सगाई की थी।  इस फोटो में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी डांस करती नजर आ रही हैं।  
शादी समारोह में केवल 50 सदस्यों को ही दिया गया था न्योता 
खिमसर किले के सूत्रों के मुताबिक मेहमानों की सूची किला प्रबंधन को पहले ही उपलब्ध करा दी गई थी।  शादी के समारोह में केवल 50 सदस्यों को ही न्योता दिया गया था, जिनमें परिवार के सदस्य और बेहद करीबी लोग ही शामिल रहें । बहरहाल स्मृति ईरानी की ये तस्वीरें  चर्चाओं में हैं ।  

Desk Team