फिल्मी पर्दे पर पहली बार फिल्म ‘शेरशाह’ से स्क्रीन शेयर करती सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी की ये जोड़ी 7 फरवरी 2023 को जन्मो-जन्मो के लिए एक दूसरे की हो गयी। इनकी शादी के चर्चे अब तक बॉलीवुड में धमाका मचा रहे हैं। नो फ़ोन पॉलिसी को अपनाने वाले सिड-कियारा की शादी की झलक अबतक फैंस की आँखों से दूर हैं लेकिन अब धीरे-धीरे ही सही लेकिन ये कपल अपनी शादी से जुडी कई तस्वीरें और वीडियोस अपने फैंस संग शेयर कर रहे हैं।

अब कियारा और सिड ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिये अपनी शादी के वरमाला मूमेंट को फैंस के साथ साँझा किया है। बता दे कि इस वीडियो में ये जोड़ी बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही है। अपनी पहली फिल्म से एक-दूसरे को डेट कर रहे कियारा और सिड पब्लिकली प्लेटफॉर्म्स पर कम ही प्यार दिखाते हुए नजर आते थे, लेकिन अब इस वीडियो ने इनके प्यार का एलान खुले आम कर दिया हैं। फिल्म के अलावा अब पहली बार फैंस ने इस जोड़ी के बीच का यह इंटेंस रोमांस देखा होगा।

बात करे अब शेयर की गई वीडियो कि तो, वीडियो में कियारा वरमाला के लिए नाचते हुए एंट्री ले रही हैं, तो वहीं सिद्धार्थ को गोल्डन शेरवानी में देखते ही कियारा उनकी तारीफ करने से भी नहीं चूकती हैं। दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाने के लिए आते हैं लेकिन तभी अचानक दूल्हे महाराज सिद्धार्थ अपनी गर्दन झुकाने से इंकार कर देते हैं। और ये पूरा वीडियो इन दोनों की प्यारभरी केमिस्ट्री दिखाने के लिए काफी भी हैं कि इनके बीच का बांड जितना स्ट्रांग हैं उतना ही क्यूटनेस से भी भरपूर हैं। और हां…! आखिर में अब आप इनका KISS मिस मत कीजिएगा।
कैसा हैं सिड-कियारा की शादी का वीडियो
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की। जैसा की सभी जानते हैं की इनकी शादी पूरी तरह से प्राइवेट राखी गयी थी जिसके लिए इन्होने अपनी शादी में नो-फ़ोन पॉलिसी को भी रखा था। इस शादी में कपल के करीबी लोग ही पहुंचे थे। शादी में कियारा के को-स्टार शाहिद कपूर, उनकी पत्नी मीरा राजपूत, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, जूही चावला और बॉलीवुड डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज ने अपनी शिरकत दी थी।
12 फरवरी को होगा मुंबई रिसेप्शन

शादी के बाद अब सबकी नज़रे इस जोड़े के रिसेप्शन पर टिकी हुई हैं। आखिर ऐसा हो भी क्यों न जिनकी शादी इतनी लेविश हुई हो उनका रिसेप्शन तो कितना खास होगा इस बात में तो कोई दो रह नहीं। इसे इतना लेविश बनाने के लिए बताया जा रहा हैं की कपल ने अपने रिसेप्शन के लिए मुंबई के लेविश होटल St. Regis में पार्टी ऑर्गेनाइस की हैं। जिसमे बॉलीवुड का हर एक सितारा इनकी खुशियों में शरीख होने पहुंचेगा।


Download Android App
Download iOS App



