कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की है। राहुल गांधी यात्रा पर पर कई दिनों से निकल चुके है। 150 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का आज 31वां दिन है। इस पर कांग्रेस का कहना है कि इस यात्रा से ‘असली राहुल गांधी’ बाहर निकलकर सबके सामने आए है।
जयराम रमेश ने बताया
आपको बता दे कि पार्टी के सबसे सीनियर नेता जयराम रमेश ने बताया कि लोगों का कहना है कि एक नए राहुल गांधी दिखाई दे रहे है। ‘मेरा ऐसा मानना है कि ये कोई नए राहुल गांधी नहीं है बल्कि असली राहुल गांधी है।’ कांग्रेस के नेता भले ही कुछ भी कहे, लेकिन क्या सच में भारत जोड़ों यात्रा से राहुल गांधी को कोई फायदा होने वाला है। आखिर इतिहास क्या कहता है? इससे पहले भी कई नेता यात्रा पर निकले थे, तो क्या उनको भी कोई फायदा हुआ था।
कांग्रेस ने शुरु की लोकसभा चुनाव की तैयारी
बता दें कि कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरु कर दी है। दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ ‘हल्ला बोल’ रैली करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की जमीनी हकीकत की थाह लेने और उसे अपने पैरों से नापने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा की शुरुआत कर दी है। इतना ही नहीं राहुल गांधी इस पद यात्रा के जरिए महंगाई, बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दे उठाकर सिर्फ नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ जमीनी स्तर पर माहौल नहीं बनांएगे बल्कि विपक्ष के नेताओं को सन्देश देना चाहते है।


Download Android App
Download iOS App



