सोनिया गांधी ने मानसून सत्र से ठीक पहले लोकसभा सदस्यों की बुलाई बैठक, रणनीति पर हुआ विचार

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले सोमवारको संसद भवन में स्थित अपने कक्ष में पार्टी के लोकसभा सदस्यों की बैठक बुलाई जिसमें सदन में पार्टी की रणनीति पर विचार किया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले सोमवारको संसद भवन में स्थित अपने कक्ष में पार्टी के लोकसभा सदस्यों की बैठक बुलाई जिसमें सदन में पार्टी की रणनीति पर विचार किया गया।
श्रीमती गांधी ने पार्टी के लोकसभा संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें पार्टी नेता राहुल गांधी, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, मुख्य सचेतक के सुरेश के साथ ही शशि थरूर, डॉ। अमर सिंह जसबीर सिंह, संतोख सिंह चौधरी सहित कई प्रमुख सांसदों ने हिस्सा लिया।
पार्टी सूत्रों ने बताया की सदन की कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले हुई इस बैठक में कांग्रेस सांसदों ने सदन में पार्टी की रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया।

Desk Team