कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर इसरो (ISRO) को पत्र लिखा है। सोनिया गांधी ने ISRO प्रमुख सोमनाथ को पत्र लिखकर बधाई दी है। सोनिया गांधी ने अपने पत्र मे लिखा कि “आपको यह बताने के लिए कि ISRO की शानदार उपलब्धि पर कल शाम मैं बहुत खुश थी। ” उन्होंने आगे लिखा की यह सभी भारतीयों, और खासतौर पर युवा पीढ़ी के लिए बहुत गर्व और उत्साह की बात है।
सोनिया गांधी ने इसरो का किया धन्यवाद
सोनिया गांधी ने इसरो को धन्यवाद देते हुए कहा की दशकों से ISRO ने शानदार उपलब्धि हासिल किया है, इसरो की क्षमताएं काफी विकसित हुई हैं। ISRO के पास कई उल्लेखनीय साइंटिस्ट रहे हैं। प्रयास की भावना ने इसे हमेशा प्रेरित किया है साठ के दशक की शुरुआत से ही ISRO आत्मनिर्भरता पर आधारित रहा है। जिसने इसकी महान सफलताओं में योगदान दिया है।उन्होंने कहा की वो पूरे ISRO और उनकी टीम को शुभकामनाएं और बधाई दे रही हैं।
राहुल गांधी ने भी दी बधाई
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद ISRO की टीम को बधाई दी। राहुल ने कहा,’आज की उपलब्धि के लिए ISRO की टीम को बधाई। चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है. भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम 1962 के बाद से नई ऊंचाइयों को छू रहा है और सपने देखने वाली युवा पीढ़ी को प्रेरित कर रहा है। “


Download Android App
Download iOS App



