केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाएं जम्मू-कश्मीर में लोगों के सहयोग से सफलतापूर्वक लागू की जा रही हैं।
गांदरबल में राजकीय यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय (जीयूएमसी) में ‘आयुष उत्सव’ की शुरुआत करते हुए सोनोवाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार की योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू किया जा रहा है और सभी लाभार्थियों के साथ समान व्यवहार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के लोगों के संपूर्ण विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं जो केंद और राज्यों की ‘‘पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा नजरअंदाज किए गए थे।’’
इस अवसर पर केंद्रीय आयुष, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को वित्तीय सहायता भी वितरित की।


Download Android App
Download iOS App



