अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) के सैन फ्रांसिस्को स्थित घर में शुक्रवार तड़के एक हमलावर ने घुसकर उनके पति के साथ मारपीट की। पेलोसी के प्रवक्ता ड्रीव हैमिल ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पॉल अभी एक अस्पताल में भर्ती हैं और अपनी चोटों से उबर रहे हैं।
हमले के मकसद का लगाया जा रहा है पता
हैमिल ने बताया कि हमले के वक्त पेलोसी घर पर नहीं थीं। उन्होंने बताया कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है और हमले के मकसद का पता लगाया जा रहा है।हैमिल ने एक बयान में कहा, ‘‘स्पीकर और उनके परिवार घटना के बाद उनकी मदद करने वालों और मेडिकल कर्मियों के आभारी हैं। साथ ही, उन्होंने इस वक्त अपनी निजता का सम्मान किये जाने का अनुरोध किया।’’


Download Android App
Download iOS App



