2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के बैठको का दौर तेज हो चला है ,ऐसे में कोई नया नाता जोड़ रहा है तो कोई पुरानी दोस्ती निभा रहा है।राजनीति में कुछ भी निश्चित है लेकिन संभावनाएं बनी रहती है। ऐसे में पक्ष और विपक्षी दल किसी ना किसी गठबंधन के से क्षेत्रीय दलों को अपने साथ लाकर सरकार बनाने के समर्थन को मजबूत करते है। चुनाव बड़ा हो या छोटा क्षेत्रीय दलों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। आगामी दिनों में होने वाली एनडीए की बैठक 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
17 जुलाई को जेसीपी प्रमुख दिल्ली के लिए रवाना
अभिनेता से नेता बने अभिनेता, दक्षिण के सुपरस्टार और जन सेना पार्टी (जेएसपी) के अध्यक्ष पवन कल्याण 18 जुलाई को नई दिल्ली में होने वाली भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में भाग लेंगे। जिन्हें बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा से निमंत्रण मिला था, जिसे सुपरस्टार ने इसका हिस्सा बनने के लिए सहमति दी। इसके अलावा, बयान के अनुसार, जेएसपी प्रमुख 17 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
जेएसपी महासचिव शिव संकजर को इस विषय में कोई जानकारी नहीं
पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नादेंडला मनोहर दक्षिण सुपरस्टार के साथ बैठक में शामिल होंगे। बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की दूसरी बैठक पर जेएसपी महासचिव शिव संकजर ने कहा कि उन्हें “बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं है ।राष्ट्रीय राजधानी में एनडीए की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होगी।


Download Android App
Download iOS App



